Home KORBA विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई 4 कमेटी, डॉक्टर चरण दास...

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई 4 कमेटी, डॉक्टर चरण दास चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नियुक्त

0
91

Acn18.com/रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस दृष्टिकोण से 4 कमेटी का गठन किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत की अध्यक्षता में काम करेगी। जबकि कोर कमेटी के लिए कुमारी शैलजा को अध्यक्ष बनाया गया है। कम्युनिकेशन समिति के अध्यक्ष रविंद्र चौबे होंगे। जबकि प्रोटोकॉल कमेटी की जिम्मेदारी अमरजीत भगत को दी गई है।

error: Content is protected !!