Home KORBA शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर सम्मान, सियान सदन में...

शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर सम्मान, सियान सदन में हुआ कार्यक्रम आयोजित

0
100

Acn18.com/जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ संगठन काम कर रहे हैं। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक कोशिश पावर सिटी कोरबा में की गई। नगर पालिका निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा ऐसे 30 शिक्षकों को यहां पर सम्मानित किया गया।

कोरबा जिले में बड़ी संख्या में शिक्षक सरकारी और निजी विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से सेवाओं के आधार पर 30 शिक्षकों को एक संगठन ने चिन्हित किया। उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में उनका सम्मान ओपन थिएटर के नजदीक सियान सदन में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के बाद महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा ऐसे शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट किया गया। महापौर ने शिक्षकों के सम्मान में अपनी बात भी रखी।

कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा जिले के सभी विकासखंड से चयनित 30 शिक्षक इस कार्यक्रम में सम्मानित किए गए। आगामी वर्षों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम करने का संकल्प लिया गया है।

error: Content is protected !!