spot_img

छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की 15 मूर्तियां तोड़ीं:गणेश चतुर्थी के लिए कारीगर ने बनाकर रखी थी; एक युवक हिरासत में, लोगों में आक्रोश

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बदमाशों ने गणेश चतुर्थी के लिए बन रही गणेश भगवान की मूर्तियों को तोड़ दिया है। करीब 15 से ज्यादा मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। सभी मूर्ति की सूंड को तोड़ा गया है। हालांकि, इस मामले में शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। मामला जिले के परपा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, जिले के किलेपाल के रहने वाले मूर्तिकार पंचू स्वर्णकार ने बताया कि, वे पिछले 10 सालों से तोकापाल में मूर्ति बनाने का काम कर रहे हैं। यहां किसी जगह पर तंबू लगाकर वे मूर्ति बनाते हैं। इस साल भी गणेश चतुर्थी के लिए करीब 15 से ज्यादा मूर्तियां बनाई जा रही थी। लगभग सभी मूर्तियां बनकर तैयार थी। फिनिशिंग का काम बाकी था।

रविवार सुबह जब मूर्ति का काम करने आए तो देखा सारी मूर्ति खंडित थी। सूंड टूटी हुई थी। मूर्ति के पीछे एक युवक छिपकर बैठा था। जिसके बाद इस मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उस युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। मूर्तिकार ने बताया कि उनके पास करीब 2100 से लेकर 21 हजार रुपए तक कि मूर्तियां हैं। कई मूर्ति की बुकिंग भी हो चुकी है।

लोगों में आक्रोश

गणेश जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की खबर जैसे ही इलाके के लोगों को मिली वैसे ही भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई। इस मामले को लेकर लोगों में जमकर आक्रोश है। तोकापाल के लोगों का कहना है कि, इस काम के पीछे किसी एक या दो लोगों का हाथ नहीं है। पूरी प्लानिंग के तहत इस तरह का कृत्य किया गया है। लोगों ने पुलिस से मामले के संबंध में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -