Home देश दुनिया स्किल डेवलपमेंट स्कैम, आंध्र के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू अरेस्ट:बेटे नारा लोकेश...

स्किल डेवलपमेंट स्कैम, आंध्र के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू अरेस्ट:बेटे नारा लोकेश को भी CID ने हिरासत में लिया; दो साल पहले FIR हुई थी

0
77

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में शनिवार सुबह 6 बजे राज्य के नंदयाल शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। आपराधिक जांच विभाग (CID) ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

चंद्रबाबू को तब गिरफ्तार किया जब नंदयाल शहर में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद वे एक बस में आराम कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए नंदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें विजयवाड़ा ले जाया जा रहा है। यहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

CBI ने 9 दिसंबर, 2021 को स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में FIR दर्ज की थी। इसमें 25 लोगों को आरोपी बनाया गया था। हालांकि, इस FIR में नायडू का नाम नहीं था। CID का दावा है कि जांच में जो बातें सामने आई हैं, उनके आधार पर चंद्रबाबू को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, आंध्र प्रदेश पुलिस ने चंद्रबाबू के बेटे पारा लोकेश को ईस्ट गोदावरी जिले से हिरासत में लिया है। लोकेश यहां पदयात्रा कर रहे थे। उन्हें विजयवाड़ा नहीं जाने दिया गया।

राष्ट्रीय नृत्य संगीत प्रतियोगिता “प्रणवम “में ईशिता कश्यप , सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रणवम प्रतिभा अवार्ड से हुई सम्मानित , साँई नृत्य निलयम बिलासपुर ने किया था आयोजन