spot_img

ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक महिला की मौत:हादसे में 28 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर, फरार ड्राइवर की तलाश जारी

Must Read

Acn18.com/महासमुंद जिले के नेशनल हाईवे- 53 पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं करीब 28 लोग घायल हैं। इनमें से 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच एनएच- 53 पर मुंगई माता मंदिर के पास ट्रक (क्रमांक OD15X3396) ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में कुल 39 लोग सवार थे। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 5 लोगों को गंभीर चोट आई है।

चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए पहुंचे लोग

घटना के बाद टक्कर की तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायलों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया। यहां से 3 घायलों को रेफर किया गया। जिसमें से एक को रायपुर और 2 को महासमुंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है, साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

गिरौदपुरी से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में सवार सभी लोग तुमगांव क्षेत्र के खैरझिटी निवासी हैं। ये गुरुवार सुबह ट्रैक्टर में सवार होकर गिरौदपुरी दर्शन के लिए गए थे, जहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -