Home KORBA राताखार पुल के पास चाकूबाजी की घटना में फरार चल रहा तीसरा...

राताखार पुल के पास चाकूबाजी की घटना में फरार चल रहा तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार,पुलिस ने 15 ब्लाॅक से की गिरफ्तारी

0
96

Acn18.com/कोतवाली थानांतर्गत राताखार पुल के पास सड़क पर वाहन खड़ी करने को लेकर उपजे विवाद के बाद तुलसी नगर निवासी फिरोज मलिक के उपर चाकू से हमला कर लहुलुहान करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसका नाम जाबिद अंसारी उर्फ रिंकु बताया जा रहा है,जिसे मुख्य आरोपी फिरोज और अफरोज अंसारी ने विवाद के दौरान फोन कर मौके पर बुलाया था। 15 ब्लाॅक में रहने के कारण जाबिद अंसारी आसानी से मौके पर पहुंच गया और लोहे की राॅड से हमला किया। इस घटना में फिरोज मलिक और उसका साथी साहिल यादव दोनों घायल हो गए थे। घटना के बाद से जाबिद अंसारी फरार हो गया था जिसे पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया और उसके पास से वारदात प्रयुक्त लोहे कील राॅड को भी बरामद कर लिया।

error: Content is protected !!