Home KORBA अवैध संबंध बना पति,देवर और साथी की मौत की वजह, पत्नी ने...

अवैध संबंध बना पति,देवर और साथी की मौत की वजह, पत्नी ने जहर मिलाकर पिला दी थी शराब, पुलिस ने पत्नी सहित उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

0
119

Acn18.comजांजगीर/जांजगीर जिले में अकलतरा थानांतर्गत परसाही बाना गांव में जहरीली शराब के सेवन से तीन लोगों के मौत के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया,कि शराब के सेवन से संत कुमार सांडे,उसके भाई संजय और साथी जितेंद्र सोनकर की मौत हो गई। शाॅर्ट पीएम रिपोर्ट में पता चला,कि शराब में जहर मिला होने के कारण तीनों की मौत हुई है। पुलिस ने तत्काल संत कुमार सांडे की पत्नी जयंती सांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने बताया,कि बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम ठडगाबहरा निवासी प्रेम सागर रत्नाकर से उसके अवैध संबंध थे जिसकी जानकारी पति संत कुमार सांडे को हो गई थी और वो उसके साथ मारपीट करने के साथ ही हमेशा प्रताड़ित करता था। यही वजह है,कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश रची और शराब में जहर मिलाकर दे दिया। लेकिन संत ने शराब को अकेले पीने के बजाए भाई और साथी के साथ पी लिया जिसके कारण तीनों की मौत हो गई।