Home KORBA महानदी से रेत की अवैध खुदाई के दौरान निकला नर कंकाल, कब्र...

महानदी से रेत की अवैध खुदाई के दौरान निकला नर कंकाल, कब्र से शवों के अवशेष बाहर आने से लोग हुए आक्रोशित

0
110

Acn18.com/खनिज माफियाओं की सक्रियता के कारण कब्र में दफन मृत लोगों के शरीर के अवशेष बाहर निकलने लगे हैं जिसके कारण लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे है। ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में देखने को मिला जहां ग्राम दुधावा के पास महानदी से रेत के अवैध उत्खनन के दौरान एक नरकंकाल बाहर निकलकर आ गया। शमशाम से सटी जमीन से रेत निकालने के दौरान यह वाक्या हुआ। इतना ही नहीं जमीन के आस पास जहां तहां हड्डियों के अवशेष बिखरे पड़े है। खनिज और राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते रेत के अवैध कारोबारियों को किसी का डर नहीं है जिसके कारण लोगों की भावनाएं आहत हो रही है। इस मामले को ेलकर ग्रामीण प्रशासन से शिकायत करने की तैयारी में है।