Home KORBA एएसआई के पुत्र की दो आरक्षकों ने कर दीजमकर पिटाई।

एएसआई के पुत्र की दो आरक्षकों ने कर दीजमकर पिटाई।

0
100

Acn18.com/दीपका थाना क्षेत्र मे संचालिक गोपीचंद पेट्रोल पंप के पास पिछली रात दो पुलिस आरक्षकों ने एक सहायक उप नरिक्षिक के पुत्र के साथ गाली गलौच करते हुए जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में युवक को काफी चोट लगी है जिसने एसपी को पत्र लिखकर दोनों आरक्षकों के खिलाफ जरुरी कार्रवाई करने की मांग की है। दीपका पुलिस लाईन निवासी पीड़ित प्रशांत यादव के मुताबिक उसका ट्रक चालक गलती से नो एंट्री में प्रवेश कर गया था जिसके साथ दीपका थाना में पदस्थ आरक्षक राकेश यादव और रामप्रसाद बर्मन बहस करते हुए ट्रक मालिक को बुलाने की मांग की। इतने में दीपका थाना में पदस्थ एएसआई रविंद्रनाथ यादव के दोनों पुत्र मौके पर पहुंच गए और नो एंट्री में प्रवेश किए गए वाहन के बदले चालान पटाने की पेशकश की। इतने में ही दोनों आरक्षक आक्रोशित हो गए और प्रशांत यादव की लाठी डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी।

 

error: Content is protected !!