spot_img

खनिज के अवैध परिवहन पर एक्शन:चेकिंग अभियान चलाकर खनिज की बड़ी कार्रवाई, 10 चूना पत्थर वाहन समेत 14 ट्रक जब्त

Must Read

Acn18.com/रायगढ़ जिले में खनिज विभाग ने सोमवार को अवैध परिवहन पर कार्रवाई की। चेकिंग अभियान चला कर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई। जिसमें 14 वाहनों को जब्त भी किया गया। इनमें चूना पत्थर के 10 वाहन शामिल हैं।

- Advertisement -

जिला खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खनिज अमले ने जिले में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों का औचक निरीक्षण किया है। जिसके बाद चूनापत्थर के 10 वाहन, कोयला के 1 वाहन, रेत के 2 वाहन और मुरुम के 1 वाहन को जब्त किया गया है।

कुल 14 वाहनों को पुलिस थाना चक्रधरनगर में रखा गया है। बीते दिनों कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने समीक्षा बैठक ली थी। जिसमें खनिज के अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।

खान एवं खनिज अधिनियम के तहत सब पर कार्रवाई की जाएगी। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले के खनिज ठेकेदारों और परिवहन करने वालों को निर्देशित किया गया है कि बिना पास के खनिजों का परिवहन बिल्कुल ना करें।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -