spot_img

ट्रेलर की टक्कर से गार्ड की मौत:सड़क पार करते समय दो लोगों को मारी टक्कर, महिला की हालत गंभीर

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने रायपुर-भिलाई एनएच 56 में महिला सहित दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है।

- Advertisement -

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक गंगा सागर यादव (38) पुत्र जंगली यादव जोन तीन खुर्सीपार में शर्मा आश्रम के पास रहता था। वह रात में गार्ड की ड्यूटी और दिन में कबाड़ बीनने का काम करता था। रविवार दोपहर एक बजे के करीब पावर हाउस चौक दुर्गा धर्म कांटा के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेलर ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से महिला दूर जा गिरी, जबकि गंगा सागर ट्रेलर के नीचे आ गया।

आसपास मौजूद लोगों ने खुर्सीपार पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी उमेंद कुमार टंडन मौके पर पहुंचे और दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने गंगा सागर को मृत घोषित कर दिया। उसका शव मॉर्चुरी में रखवाया गया है। वहीं घायल महिला की हालत गंभीर होने से उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक कोमल वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

चार बच्चों के सिर उसे उठा पिता का साया

गंगा सागर के दो लड़के मुकेश, राकेश और दो लड़कियां मनीषा और उर्मिला हैं। पत्नी सोनी देवी हाउस वाइफ है। गंगा सागर की मौत के बाद से चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजन सूचना मिलते ही लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मॉर्चुरी पहुंचे। वहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कथित पत्नीहंता फरार हत्यारा पति लोरमी से गिरफ्तार

Acn18. Comकोरबा.कोरबा शहर के दर्री रोड रामसागरपारा में पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने वाला आरोपी पति अपने...

More Articles Like This

- Advertisement -