Home KORBA ब्लेड के हमले में युवक हुआ गंभीर रुप से घायल,नशेड़ी तत्वों ने...

ब्लेड के हमले में युवक हुआ गंभीर रुप से घायल,नशेड़ी तत्वों ने घटना को दिया अंजाम

0
121

Acn18.com/कोरबा जिले के ईमलीडुग्गू क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर अज्ञात लोगों ने ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड के हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक का नाम शिवराज सिंह राजपूत है,जो अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक में सवार होकर कदमहाखार चैक के पास पहुंचा तभी नशेड़ी तत्वों ने उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड के हमले के बाद उसके गले से खून निकलने लगा। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।