Home KORBA नकली सोना खपाने आए तीन में से एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो भागने...

नकली सोना खपाने आए तीन में से एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो भागने में हुए कामयाब, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

0
144

Acn18.com/सीविल लाईन थानांतर्गत निहारिका में संचालित एक सराफा दुकान में नकली सोना खपाने पहुंचे तीन में से एक व्यक्ति पुलिस की पकड़ में आ गया है जबकि दो लोग भागने में कामयाब हो गए जिनकी तलाश जारी है। पुलिस की पकड़ में आए व्यक्ति का नाम देवी दयाल यादव है,जो ग्राम झगरहा स्थित किराए के मकान में रहता है। वह अपने दो साथियों मिथलेश राॅय और मनोज पासवान के साथ नकली सोना को खपाने पहुंचा था। जांच के दौरान सोना के नकली पाए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने देवीदयाल को हिरासत में ले लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मौके से भागने वाले दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!