Home KORBA आबकारी विभाग की टीम ने जनपद सदस्य की कर दी पिटाई,सोशल मीडिया...

आबकारी विभाग की टीम ने जनपद सदस्य की कर दी पिटाई,सोशल मीडिया में वीडियो हो रहा वायरल। देखिए वीडियो।

0
50

Acn18.com/कोरबा में पोड़ी-उपरोड़ा ब्लाॅक के ग्राम बरबसपुर में शराब पकड़ने गई आबकारी विभाग की टीम ने जनपद सदस्या को घेरकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। कच्ची शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने आबकारी विभाग की टीम यहां पहुंची हुई थी। बताया जा रहा है,कि कार्रवाई के एवज में आबकारी विभाग की टीम ग्रामीणों को पकड़कर पैसों की मांग कर रहे थे जिसके बाद ग्रामीणों और आबकारी टीम के बीच जमकर विवाद हुआ और स्थिती हाथापाई तक पहुंच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है,कि किस तरह जनपद सदस्य की पिटाई की जा रही है। मामले की शिकायत जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की है।