Home KORBA पुत्र ने कर दी पिता की हत्या, संपत्ति विवाद बना वारदात की...

पुत्र ने कर दी पिता की हत्या, संपत्ति विवाद बना वारदात की वजह, हत्या के आरोपी ने थाने में किया समर्पण

0
109

Acn18.com/संपत्ति विवाद को लेकर एक पुत्र ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। लोहे के कत्ते से उसने पिता के गले पर हमला कर जिससे मौके पर ही उसके प्राण पखेरु उड़ गए। यह सनसनीखेज घटना कोरबा के वनांचल ग्राम पुटुवा में सामने आई है। पिता को मौत की नींद सुलाने के बाद पुत्र कटघोरा थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में 302 का अपराध कायम कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

कोरबा के वनांचल ग्राम पुटुवा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पुत्र ने अपने पिता की जान ले ली। संपत्ति विवाद को लेकर आरोपी चंद्रभूषण ने पिता अवध सिंह के गले पर लोहे के कत्ता से संघातिक हमला किया जिससे पिता मौके पर ही ढेर हो गया। बताया जा रहा है,कि विवाद के कारण पिता और पुत्र अलग अलग रहा करते थे। पिता की हत्या कर पुत्र खुद घर पहुंचा था जहां उसने दोनों के लिए अंडे की सब्जी बनाई और खाई जिसके बाद पुत्र ने अपने मंसूबों को अंजाम दे दिया। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र कटघोरा थाना पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई में जुट गई। आरोपी के खिलाफ धारा 302 का अपराध कायम करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।