Home KORBA युवक के हाथ से ले गए एक लाख का सोना:सड़क किनारे कार...

युवक के हाथ से ले गए एक लाख का सोना:सड़क किनारे कार में सो रहा था, नींद खुली तो ब्रेसलेट-अंगूठी हो चुकी थी चोरी

0
111

Acn18.com/रायपुर में एक युवक के हाथों से एक लाख रुपए का सोना पार हो गया। यह युवा के सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी कर सो गया था। इसी बीच किसी ने उसके हाथ में पहने हुए सोने में ब्रेसलेट और अंगूठी निकाल ली। जब युवक नींद से जागा तो उसे चोरी का पता चला। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

कचना के रहने वाले सौरभ मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसका पब्लिकेशन और प्रिंटिंग प्रेस का बिजनेस है। वो 28 अगस्त को सुबह 4.30 बजे के करीब धड़ी चौक के पास पहुंचा था। इतने में ही उसकी दोस्त की मर्सिडीज कार का पेट्रोल खत्म हो गया। तो वह कार को सड़क किनारे में खड़ी कर मदद के इंतजार में उसमें बैठा रहा। इसी बीच उसकी आंख लग गयी फिर वो सो गया। इसी बीच चोरी की घटना हो गयी।

कार का दरवाजा खुला छोड़ा

पीड़ित सौरव का कहना है कि उसने कार के अंदर गर्मी न लगे करके दरवाजे को खुला रखा हुआ था। जब उसकी नींद पड़ी तो उसके कलाई में 50 ग्राम वजन का ब्रेसलेट और उंगली से एक सोने की अंगूठी किसी ने निकाल ली। जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए के आसपास थी।

इस मामले में सिविल लाइन टी आई विनय सिंह बघेल ने बताया कि युवक की शिकायत पर शुरुआती पूछताछ के बाद FIR किया गया है। युवक ने जिस जगह अपनी कार खड़े करने का दावा किया है। वहां आसपास के फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

error: Content is protected !!