spot_img

छत्तीसगढ़ में राखी बंधवाने आए जवान की हत्या:नक्सलियों ने देर रात अगवा कर धारदार हथियार से मार डाला, सुबह गांव में फेंका शव

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक जवान की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, जवान बहन से राखी बंधवाने के लिए छुट्टी लेकर गांव गया था। नक्सलियों ने गांव से ही उसे अगवा कर लिया। कुछ घंटे अपने साथ रखा, फिर धारदार हथियार से वारकर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद शव को गांव में ही फेंक दिया। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम बुधराम अवलम है, जो नक्सल प्रभावित जांगला गांव का रहने वाला था। वह जिले के तोयनार थाने में पदस्थ था। 30 अगस्त को छुट्टी लेकर राखी का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव गया था। फिर शाम के समय अपने भतीजे को छोड़ने के लिए पास के ही गांव डुवालीकरका पहुंचा।

इसकी जानकारी नक्सलियों को मिली। जिसके बाद सादी वेशभूषा में कुछ नक्सली गांव पहुंचे और उसका अपहरण कर लिया था। उसे जंगल लेकर चले गए। कुछ घंटे अपने साथ रखा और फिर धारदार हथियार से वारकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद गुरुवार की सुबह गांव के नजदीक जवान के शव को फेंक कर भाग निकले।

गांव वालों ने शव देखा तो इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, बुधराम सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ था। इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

अब तक इतनों को मारा

  • 17 नवंबर 2020 को नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जनअदालत लगाकर 2 युवकों की हत्या की थी।
  • 21 अक्टूबर 2020 को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आरक्षक को अगवा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या की थी।
  • साल 2020 में ही नक्सलियों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2 युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर गला रेत कर हत्या की थी।
  • साल 2020 में कांकेर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगा कर एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी।
  • साल 2020 में कांकेर जिले में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। इस पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।
  • साल 2020 में सुकमा जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर जनअदालत लगा उसकी हत्या कर दी थी।
  • नवंबर 2021 में सुकमा जिले में जनअदालत लगाकर माओवादियों ने 2 युवकों की हत्या की थी। इनपर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था।
  • नवंबर 2021 में नक्सलियों ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जनअदालत लगाकर 1 ग्रामीण की हत्या की थी।
  • जनवरी 2022 में बीजापुर जिले में अपने ही एक साथी कमलू पुनेम को जनअदालत लगाकर मारा था।
  • जनवरी 2022 में ही बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में अपने ही 2 साथी भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी पर पुलिस मुखबिरी का शक कर उन्हें भी जन अदालत लगा कर मौत की सजा दी।
  • 10 फरवरी को माओवादियों ने दंतेवाड़ा जिले के टेटम में एक युवक की हत्या कर दी थी।
  • 17 मार्च को माओवादियों ने बीजापुर जिले के मद्देड थाना क्षेत्र में एक पास्टर की हत्या की थी।
  • 28 अप्रैल को दंतेवाड़ा के नीलावाया में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर दी।
  • 2 मई को दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण इलाके के एक कोटवार को मारा था।
  • 27 अगस्त को कोंडागांव जिले में एक ग्रामीण की जान ले ली।
  • 10 नवंबर 2022 को CG-तेलंगाना राज्य की सीमा पर एक युवक को मारकर फेंक दिया था।
  • 6 जनवरी 2023 को CG-तेलंगाना बॉर्डर पर एक ग्रामीण की हत्या की।
  • फरवरी 2023 में नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर इन 3 जिलों में भाजपा के 3 नेताओं को मारा।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

आस्ट्रेलियन-टीक’ आर्थिक-समृद्धि का वृक्षारोपण मॉडल 

एक एकड़ के प्लांटेशन से 10 सालों में 5 करोड़ तक की आमदनी साथ में काली मिर्च एवं अन्य औषधीय...

More Articles Like This

- Advertisement -