spot_img

प्रेग्नेंट महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी:परिजन बोले- पति, सास और देवर ने मिलकर की हत्या, फिर फंदे से लटका दिया शव

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक नव विवाहिता कंचन राव (30 साल) ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर दो दिन बाद परिजन उत्तर प्रदेश से भिलाई पहुंचे। उनका आरोप है कि उनकी बेटी को पति, सास और देवर ने मारा। इसके बाद उसे फांसी पर लटका दिया। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

मृतिका कंचन की बड़ी बहन शीला देवी ने भास्कर को बताया कि कंचन उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिला अंतर्गत जलालपुर की रहने वाली थी। डेढ़ साल पहले 16 फरवरी 2022 को उसकी शादी पावर हाउस भिलाई निवासी अमित राव (35) के साथ हुई थी। शादी में 5.5 लाख रुपए नगद और सोने चांदी के जेवरात और अन्य दहेज दिया था। कंचन जब विदा होकर ससुराल आई तो सभी ने उसे बेटी की तरह रखा। इसी बीच राखी का त्यौहार मनाने कंचन अपने मायके चली गई।

9 सितंबर 2022 को उसका जन्मदिन मनाने के बाद ससुर उसे लेकर जब भिलाई पहुंचे तो ससुराल वाले दहेज के नाम पर उसे सताने लगे। आए दिन उसे मारा पीटा जाता। कंचन काफी परेशान हो चुकी थी। 28 अगस्त 2023 को ससुराल वालों ने मायके में बताया कि कंचन ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चलेगा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

आधे घंटे बात करने के बाद कट गया फोन

शीला ने बताया कि घटना के दिन 28 सितंबर को कंचन से उसकी आधे घंटे से अधिक समय तक बात हुई। कंचन काफी खुश थी। अचानक उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। शीला ने सोचा कि फोन बंद हो गया होगा। इसके कुछ घंटे बाद ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि कंचन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

अनार को लेकर तीन दिन से चल रहा था झगड़ा
कंचन के ससुराल में उसका पति अमित, देवर लक्की, ननद पूजा ससुर महेश राव और सास पारा राव रहते थे। पूजा गर्भ से है और मायके में होने से महेश राव उसके लिए अनार लेकर आया था। सास ने अनार छीलकर बेटी को दिया तो ससुर ने अनार बहू कंचन को दे दिया। इसी बात पर पूजा ने कहा जबसे भाभी आई है पिता जी उसे ही चाहते हैं। इसे लेकर उनके बीच तीन दिनों से काफी झगड़ा हो रहा था।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

गुफा में झांकना महंगा पड़ा, भालू के हमले में युवक की मौत

acn18। कोरबा जिले के जटगा रेंज के अमलिकुन्दा में भालू के हमले में 38 वर्षिय ईश्वर धनुहार की मौत...

More Articles Like This

- Advertisement -