Home KORBA रास्ता रोकने पर पूछा तो की मारपीट, 3 लोग घायल, पीटने वालों...

रास्ता रोकने पर पूछा तो की मारपीट, 3 लोग घायल, पीटने वालों में महिला भी

0
108

Acn18.com/उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पताडी में कुछ लॉगों के द्वारा रास्ता रोके जाने से दूसरों को परेशानी हुई। इस बारे में पूछताछ करने पर नाराज दो महिलाओं सहित सात लोगों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के द्वारा अपराध पंजीकृत करने के साथ आगे की कार्यवाही की जा रही है।

पताडी के एक इलाके में हुई हिंशक घटना में दिनेश, ओमपाल और दुजराम को काफी चोटे आई। उनके सिर में गहरे जख्म आये। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई हैं। ओमपाल ने बताया कि 4 से 12 की शिफ्ट ड्यूटी करने के लिए जा रहा था तभी जरूरी काम करने के लिए फोन आया। वापस लौट के दौरान एक जगह कुछ लोग रास्ता रोक कर खड़े हुए थे। इस बारे में पूछताछ करने के साथ उससे मारपीट की गई। बचाने के लिए उसका चाचा दूज राम यहां पहुंचा तो उससे भी यही बर्ताव किया गया।

पीड़ित पक्ष की ओर से एक महिला ने बताया कि घटनाक्रम के पहले संबंधित लोगों के द्वारा उसके छोटे भतीजे दिनेश से मारपीट की गई और इसके बाद फिर घटना को विस्तार दिया गया।

मारपीट की घटना में बुरी तरह से जख्मी लोगों की स्थिति बिगड़ने और आगे के नतीजे को जानकर मिथुन विजय और उनके साथ मारपीट करने वाले लोग भाग खड़े हुए। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा भिजवाया जहां पर उनका उपचार किया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी होने पर आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।