Home छत्तीसगढ़ कोरबा के युवक का बिलासपुर में सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत,...

कोरबा के युवक का बिलासपुर में सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, हादसे के बाद परिवार में छाया मातम

0
60

कोरबा। बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवे ने बाइक सवार युवक की जान ले ली जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई युवक कोरबा निवासी था और बिलासपुर रिश्तेदार के घर घूमने आया हुआ था तभी अपने बाइक में सवार होकर घूमने निकल ही था की तोरवा थाना क्षेत्र में नो एंट्री में घुसे हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया।

मृतक कोरबा जिले के पाली क्षेत्र के भंडारखोल को निवासी 22 वर्षीय पंचराम धनवार मोपका कूटरीपारा आया हुआ था उसी तोरवा की गुबर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार हाईवे ने उसे ठोकर मार दी। जहां युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस हादसे की खबर उसके मोबाइल से आसपास के लोगों ने उसके रिश्तेदारों को दी खबर मिलते ही परिजन वहां पहुंचे।

हादसे से के बाद आरोपी चालक हाईवा छोड़कर भाग गया इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई उन्होंने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी तब तक पुलिस वहां पहुंची परिजन भी पहुंच गए थे पुलिस ने हाइवा को जप्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।