गुजरात के भरूच में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस निकलने से 28 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1 बजे फैक्ट्री से गैस रिसाव की सूचना मिली। तब कारखाने में लगभग 2000 कर्मचारी मौजूद थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, 28 लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इसी के बाद उन्हें भर्ती करवाया गया।