Acn18.com/कोरबा के वनांचल क्षेत्र पसान के ग्राम कोईलारगडरा में भालू के हमले से दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई है। खेत में रोजी मजदूरी कर दोनों महिलाएं देर शाम अपने घर लौट रही थी। जंगली रास्त होने के कारण उनका सामने तीन मादा भालुओं से हो गया। दोनों ने काफी देर तक भालुओं का सामना किया जिसके बाद भालू मौके से भाग गए लेकिन दोनों बुरी तरह घायल होने के बाद मुर्छित अवस्था में घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद मदद के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस को मौके पर बुलाया गया और दोनों को पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार जारी है।



