Home KORBA VIDEO: गौमुखी से जल लेकर निकली कांवर यात्रा, गढ़कटरा के शिवालय में...

VIDEO: गौमुखी से जल लेकर निकली कांवर यात्रा, गढ़कटरा के शिवालय में किया जलाभिषेक

0
91

Acn18.com/गौमुखी सेवा धाम देव्पहरी के द्वारा पिछले दो दशक से आध्यात्मिक, सामाजिक, स्वावलंबन और कृषि विकास के लिए काम किया जा रहा है। इस तरह की गतिविधियों से लोगों के सरोकार लगातार बढ़ रहे हैं। सावन के सातवें सोमवार को ग्रामीणों ने गौमुखी नामक स्थान से जल लेकर विशाल कावड़ यात्रा निकाली जिसमें अंचल के लोग शामिल हुए। प्रकृति की सुरम्य वादियों ने यात्रा को खास बनाया। पूरी यात्रा में लोग उत्साहित नजर आए। कई जगह उनका स्वागत हुआ। गढ़ कटरा के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के साथ इस यात्रा का समापन हुआ

error: Content is protected !!