Home छत्तीसगढ़ 48 घंटे बाद BJP नेता को सड़क पर अधमरा छोड़ा:शरीर पर गंभीर...

48 घंटे बाद BJP नेता को सड़क पर अधमरा छोड़ा:शरीर पर गंभीर चोट के निशान, धारदार हथियार से वार; नक्सलियों ने किया था अगवा

0
86

 बीजापुर जिले में नक्सलियों ने अगवा किए पूर्व सरपंच और BJP कार्यकर्ता महेश गोटा को अधमरा कर छोड़ दिया है। लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की गई साथ ही धारदार हथियार से भी उसपर वार किया गया है। सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

महेश गोटा को रात करीब 11 बजे फरसेगढ़-कुटरू मार्ग पर अधमरा फेंक दिया गया। इसकी जानकारी परिजनों को मिली। कुछ ही देर में वे मौके पर पहुंचे। जिन्होंने एंबुलेंस 108 की मदद से घायल को बीजापुर जिला अस्पताल लाया। जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है।

फरसेगढ़, कुटरू, गुदमा सहित अन्य गांवों के करीब 200 से 250 ग्रामीण रविवार की सुबह पूजा करने के लिए दामाराम गांव में स्थित कुपरेल की पहाड़ी गए थे। इसी दौरान 50 से ज्यादा ग्रामीणों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया और अपने साथ ले गए थे। जिसमें पूर्व सरपंच महेश गोटा भी शामिल था। हालांकि, नक्सलियों ने पूछताछ के बाद अन्य 49 ग्रामीणों को उसी दिन देर शाम को छोड़ दिया था। लेकिन, महेश गोटा को बंधक बनाकर रखा था।

error: Content is protected !!