Home KORBA नक्सलियों ने ग्रामीण को मार डाला:दो दिन पहले अगवा कर ले गए...

नक्सलियों ने ग्रामीण को मार डाला:दो दिन पहले अगवा कर ले गए थे, देर रात मिला शव; पुलिस मुखबिरी में हत्या की आशंका

0
40

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। नक्सली उसे दो दिन पहले अगवा कर ले गए थे। इसके बाद रविवार देर रात उसका शव मिला है। आशंका है कि पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या की गई है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक, चिन्नागेलुर निवासी रामा पूनेम को 18 अगस्त को अपहरण कर नक्सली अपने साथ ले गए थे। फिर देर रात उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के डर के चलते परिजन मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास नहीं पहुंचे। मामला तर्रेम थानाक्षेत्र का है।