Home KORBA ऑटो पार्ट्स की शॉप में लगी भीषण आग:ग्राहकों की 9 बाइक जलकर...

ऑटो पार्ट्स की शॉप में लगी भीषण आग:ग्राहकों की 9 बाइक जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

0
125

Acn18.com/बलौदाबाजार जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने लखेश्वर ऑटो पार्ट्स में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में ग्राहकों के 9 मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गए। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

कसडोल थाना प्रभारी लखेश्वर कैवर्त ने बताया कि शुक्रवार रात 1.30 बजे पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी शहर में घूम रही थी। इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने लखेश्वर ऑटो पार्ट्स में भीषण आग लगी हुई दिखाई दी। आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था।

इसके बाद तुरंत पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत ये रही कि आग ने दूसरी दुकानों को अपनी चपेट में नहीं लिया। आग से 9 बाइक जलकर खाक हो गई हैं, जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है।

error: Content is protected !!