Home छत्तीसगढ़ बड़े भाई की हत्या करने वाला छोटा भाई गिरफ्तार, बेलगहना चैकी क्षेत्र...

बड़े भाई की हत्या करने वाला छोटा भाई गिरफ्तार, बेलगहना चैकी क्षेत्र में सामने आई घटना

0
113

रतनपुर से रवि तंबोली के साथ कान्हा तिवारी. पारीवारिक विवाद को लेकर बड़े भाई की हत्या करने वाले छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर जिले का है जहां बेलगहना चैकी क्षेत्र के ग्राम छतौना में यह घटना सामने आई थी। आरोपी का नाम जयलाल भानू है जिसने अपने भाई शत्रुघ्न भानू की हत्या की है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बिलासपुर जिले में बेलगहना चैकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौना में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां पारीवारिक विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को तलाशने लगी। मृतक का नाम शत्रुघ्न भानू है जिसकी हत्या उसके ही छोटे भाई जयलाल भानू ने की है। विवाद किस बात को लेकर हुआ इस बात का पता नहीं चल सका है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 302 का अपराध कायम कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!