पूर्व PM अटल बिहारी की पांचवीं पुण्यतिथि:राष्ट्रपति मुर्मू, मोदी और शाह ने श्रद्वांजलि दी, PM बोले- देश को 21वीं सदी में ले जाने में उनकी अहम भूमिका

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज पांचवीं पुण्यतिथि है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सदैव अटल स्मृति स्थल जाकर वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेता उपस्थित रहे। उन्होंने भी पूर्व पीएम को नमन किया।

मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, अटल बिहारी ने देश के विकास को गति देने में बड़ी भूमिका निभाई है। वाजपेयी के नेतृत्व में देश को बहुत लाभ मिला है। वह 21वीं सदी में देश को आगे ले गए। विलक्षण अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने में 140 करोड़ भारतीयों के साथ हूं।

अब देखिए सदैव अटल स्मृति स्थल की तस्वीरें…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदैव अटल पर जाकर श्रद्वांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदैव अटल पर जाकर श्रद्वांजलि अर्पित की।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी सदैव अटल जाकर पूर्व पीएम को नमन किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी सदैव अटल जाकर पूर्व पीएम को नमन किया।
गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व पीएम को श्रद्वांजलि दी।
गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व पीएम को श्रद्वांजलि दी।
अटल बिहारी की गोद ली हुई बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य ने उनकी पुण्यतिथि पर 'सदैव अटल' पर पुष्पांजलि अर्पित की।
अटल बिहारी की गोद ली हुई बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य ने उनकी पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।