Home KORBA मूक बधिर युवती ने उकेरी मल्लिकार्जुन की तस्वीर, सभी ने सराहा

मूक बधिर युवती ने उकेरी मल्लिकार्जुन की तस्वीर, सभी ने सराहा

0
93

Acn18.com/कोरबा, जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस के द्वारा आयोजित किए गए भरोसे के सम्मेलन में राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर आकर्षण का केंद्र बन गई, जिसे किसी और ने नहीं बल्कि एक युवती ने तैयार किया। शैल नामक यह युवती सामान्य नहीं थी बल्कि काफी समय से बोलने और सुनने की क्षमता खो चुकी है। इस पर भी उसने हार नहीं मानी और अपने भीतर की प्रतिभा को प्रदर्शित करना जारी रखा। उसने कई विषयों पर कलाकृति बनाई और साबित किया कि वह किसी से कम नही है। जांजगीर में कांग्रेस के द्वारा आयोजित किए गए भरोसे के सम्मेलन में उपस्थित हुए मल्लिकार्जुन खड़गे की पेंटिंग तैयार करने से कुमारी शैल सुर्खियों में आई । उसने अपना विशेष प्रभाव छोड़ा इसलिए सभी अतिथियों ने उसके साथ विशेष रूप से फोटो खिंचवाई।

error: Content is protected !!