KORBA: शहर के उद्यान हुए बदहाल, आम जनता को हो रही परेशानी, लोग अपने खर्च से करवा रहे काम

Acn18.com/निगम प्रशासन की उदासीनता से शहर के सभी उद्यान बदहाल हो गए है। मरम्मत के अभाव में ओपन जिम के मशीनें और बच्चों के झूले टूट-फुट गए है। काफी शिकायतों के बाद भी निगम ने मरम्मत को लेकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया गया है तब लोगों ने आपस में चंदा कर एमपी नगर के उद्यान की बदाहाली को दूर किया।

कोरबा का निगम प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहा,जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में मौजूद सभी उद्यानों के सामान टूट फूट गए है। ओपन जिम के उपकरण और बच्चों के लिए लगाए गए झूले काफी बदहाल हो गए है। ऐसी स्थिती में निगम प्रशासन ने जब अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया तब मजबूर होकर एमपी नगर के लोगों ने आपस में चंदा किया और महाराणा प्रताप नगर उद्यान की बदहाली को दूर करने की दिशा में योगदान दिया। लोगों का कहना है,कि काफी प्रयास करने के बाद भी निगम अपनी जिम्मेदारी समझने को तैयार नहीं है यही वजह है,कि उन्हें ही प्रयास करना पड़ रहा है।

एमपी नगर उद्यान की तरह शहर के अन्य उद्यान भी बदहाली की मार झेल रहे हैं जहां चारों तरफ गंदगी और अव्यवस्था का आलम है,बावजूद इसके निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा जिससे लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे है।