Home KORBA KORBA: सीएसईबी मैदान में स्वाधीनता पर्व के लिए रिहर्सल, परेड में शामिल...

KORBA: सीएसईबी मैदान में स्वाधीनता पर्व के लिए रिहर्सल, परेड में शामिल हुए कई प्लाटून

0
152

Acn18.com/76 वे स्वाधीनता दिवस पर्व का जिला स्तरीय मुख्य समारोह कोरबा के सीएसइबी खेल मैदान में होगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। यहां पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए अभ्यास का दौर जारी है। शनिवार को अंतिम रूप से यहां परेड का अभ्यास किया जाएगा।

जिला प्रशासन की देखरेख में स्वाधीनता दिवस पर्व का 76 वा आयोजन सीएसईबी कोरबा पूर्व के खेल मैदान में होना है। 2 घंटे में संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न करने की योजना बनाई गई है। मुख्य समारोह को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। वर्तमान में यहां परेड का अभ्यास जिला पुलिस बल, सीआईएसएफ, स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस के द्वारा किया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने इस दौरान परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

रक्षित निरीक्षक अनंत राम पैकरा ने बताया कि स्वाधीनता पर्व के लिए प्राथमिक तैयारियां की जा रही हैं। परेड का फाइनल रिहर्सल शनिवार को किया जाएगा।

सीएसईबी खेल मैदान में स्वाधीनता पर्व का आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके इससे ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!