Home KORBA संशोधित पदोन्नति प्रक्रिया को यथावत रखने की मांग, बैठक कर शिक्षकों ने...

संशोधित पदोन्नति प्रक्रिया को यथावत रखने की मांग, बैठक कर शिक्षकों ने बनाई रणनीति

0
106

Acn18.com/स्कूल शिक्षा विभाग में संशोधित पदोन्नति प्रक्रिया को यथावत रखने की मांग को लेकर कटघोरा के पुष्पवाटीका में शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान शिक्षकों ने कहा,कि उन्हें सुनने में मिल रहा है,कि पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द निरस्त किया जा सकता है। इस बात से वे काफी डरे हुए हैं। इस संबंध में उन्होंने शिक्षा मंत्री के साथ ही राजस्व मंत्री को ज्ञापन सौंपने की बात कही है। शिक्षकों ने यह भी कहा है,कि पदोन्नति प्रक्रिया को निरस्त किया जाता है,तो उनके द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

error: Content is protected !!