Home KORBA BREAKING: कोरबा महापौर के विरुद्ध आ रहा है अविश्वास प्रस्ताव, भाजपा के...

BREAKING: कोरबा महापौर के विरुद्ध आ रहा है अविश्वास प्रस्ताव, भाजपा के अलावा दो अन्य पार्षद भी प्रस्ताव के पक्ष में

0
86

कोरबा नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी भाजपा ने मुकम्मल कर ली है।
32 पार्षदों द्वारा हस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव शीघ्र ही कलेक्टर को सौप जाएगा।

छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के 30 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिया है। दो अन्य पार्षदों के भी अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने की सूचना मिली है। सूत्र बताते हैं कि अविश्वास प्रस्ताव में महापौर के विरुद्ध भेदभाव करने और निष्क्रिय होने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पता चला है कि अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित ज्ञापन आज अथवा कल कोरबा कलेक्टर को सौंपा जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के प्रमोशन होंगे रद्द:नए सिरे से होगी पोस्टिंग, मंत्री रविन्द्र चौबे ने दिए जॉइंट डायरेक्टर पर FIR के निर्देश