spot_img

अमरकंटक में सावन सोमवार को उमड़े भक्त:विधायक ध्रुव ने भी किया जलाभिषेक, बोल बम से गूंजी वादियां

Must Read

Acn18.com/सावन के पांचवें सोमवार के दिन शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आस्था की नगरी अमरकंटक में भी कई श्रद्धालु सुबह से ही बोल बम के जयकारे लगाते हुए पहुंचे हैं। सोमवार को मरवाही विधायक डॉक्टर के के ध्रुव भी अमरकंटक पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी जलाभिषेक और भगवान शिव की पूजा की।

- Advertisement -

अमरकंटक में दूर-दूर से कांवड़िए भी जल चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। यहां मां नर्मदा के उद्गम स्थल से जल लेकर 8 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ सीमा में स्थित ज्वालेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाता है।

रास्तेभर में कांवड़ियों के दल से अमरकंटक की वादियां बोल बम से गूंज रही है। वहीं भक्तों की ज्यादा संख्या को देखते हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की पुलिस यहां तैनात की गई है।

वहीं गौरेला-पेंड्रा जिले में भी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान शिव का नदियों के पवित्र जल से जलाभिषेक करने लोग पहुंचे। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक की पूजा भी की गई। अधिक मास के चलते इस बार सावन के आठ सोमवार पड़ रहे हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईटीएसए अस्पताल का किया शुभारंभ ,छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई ऊँचाई

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित आईटीएसए हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया।...

More Articles Like This

- Advertisement -