Home KORBA भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव को लगा तगड़ा झटका, भाजपा की पार्षद ने...

भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव को लगा तगड़ा झटका, भाजपा की पार्षद ने थामा कांग्रेस का हाथ, पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

0
147

Acn18.com/नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष रतन मित्त्ल के खिलाफ भाजपा पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को तगड़ा झटका लगा है। प्रस्ताव लाने के साथ ही वार्ड नंबर 12 की पार्षद ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पास होगा इसकी आशंका काफी कम है।

नगर पालिका कटघोरा में बीजेपी पार्षदों द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। वार्ड नगर 12 की भाजपा पार्षद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है और बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस खबर के आम होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्षद शैलबाई आर्मों के निवास पर जाकर बीजेपी में रहने का दबाव बनाया साथ ही भ्रामक खबर फैला दी की पार्षद शैलबाई आर्मों भाजपा में थी और भाजपा में ही रहेंगी। जिसके बाद पार्षद शैलबाई आर्मों ने प्रेसवार्ता कर स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी स्वेच्छा से कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है और कांग्रेस पार्टी में ही रहकर पार्टी के लिए कार्य करना चाहती है।

पार्षद पति सह प्रतिनिधि कमलेश्वर आर्मो ने एक बयान जारी किया और बताया कि पिछली रात भाजपा के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और पार्टी में रहने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन वो और उनकी पत्नी कांग्रेस में जा चुके हैं। दोनों ने पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल की उपस्थिति में विधिवत अपना इस्तीफा भाजपा मंडल अध्यक्ष के नाम लिख दिया।

error: Content is protected !!