spot_img

चीन देखेगा CG की ब्लाइंड ईश्वरी का दम:एशियन पैरा एथलेटिक्स में सलेक्ट हुई, इंडिया के लिए गोल्ड लाने के इरादे से उतरेगी मैदान पर

Must Read

कोच के साथ ईश्वरी साहू 22 अक्टूबर को चीन में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।महासमुंद जिले की बेटी दिव्यांग ईश्वरी निषाद ने एशियन पैरा एथलेटिक्स खेल के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है। ईश्वरी विदेशी सरहद में चीन के हांगझू में शुरू हो रहे एशियाई पैरा एथलेटिक्स में हिस्सा लेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने के लिए पूरे जुनून के साथ मैदान में उतरेगी। ईश्वरी को खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है।

- Advertisement -

ईश्वरी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। चीन में ये प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से शुरू होगी जब प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की उम्मीदों भरी निगाहें ब्लाइंड ईश्वरी की तरफ होगी।

ईश्वरी ने 25 और 26 जुलाई 2023 को नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित फाइनल सलेक्शन पैरा एथलेटिक्स एशियन गेम ट्रायल में भाग लिया। वह 200 मीटर की दौड़ में भारत में प्रथमपर और एशियन रैंक में 5वें स्थान पर रहीं। साथ ही वह 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए एशियन रैंक में 7वें स्थान पर रहीं। कुमारी ईश्वरी फॉर्चुन नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमापटपर (बागबाहरा) की पूर्व छात्रा रही हैं। इसी दौरान उन्होंने पैरा एथलेटिक्स खेलों में भाग लेना शुरू किया था।

ईश्वरी निषाद ने लगातार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उत्कृष्ट खेल के लिए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। महिला और बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने ईश्वरी के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

लव का चक्कर है बाबू भैया: प्रेमी के लिए टंकी पर चढ़ी लड़की ने किया हंगामा, आत्महत्या की कोशिश नाकाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आज एक युवती अचानक पानी टंकी के ऊपर चढ़ गई. उधर से गुजरने वालों ने...

More Articles Like This

- Advertisement -