Home KORBA मालगाड़ी के दर्जन भर डिब्बे उतरे पटरी से,टल गई बड़ी दुर्घटना

मालगाड़ी के दर्जन भर डिब्बे उतरे पटरी से,टल गई बड़ी दुर्घटना

0
139

Acn18.com/प्रदेश के जांजगीर जिले में एक बड़ी रेल दुर्घटना होने से टल गई। अकलतरा रेलवे स्टेशन के आगे ईस्ट केबिन के पास उक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मालगाड़ी के करीब दर्जन भर डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना के बाद मालगाड़ी की बोगियां अस्त व्यस्त हो गई। बताया जा रहा है,कि मालगाड़ी नैला से अकलतरा की तरफ जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिती को नियंत्रण में लेने के प्रयास में जुट गए है।

error: Content is protected !!