Home KORBA कनकी स्थित कनकेश्वर धाम में बाइकर्स मचा रहे उत्पात, फर्राटा से बाइक...

कनकी स्थित कनकेश्वर धाम में बाइकर्स मचा रहे उत्पात, फर्राटा से बाइक चालाने के साथ ही,साईलेंसर से निकालते हैं कानफोडू आवाज, श्रद्धालुओं को होना पड़ रहा परेशान।देखिए वीडियो।

0
175

Acn18.com/कोरबा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ग्राम कनकी स्थित कनकेश्वर धाम में बाइकर्स जमकर उत्पात मचा रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में बाइक स्वार अपने हाई स्पीड बाइकों में फर्राटा तो भरते ही हैं साथ ही साईलेंसर में तेज आवाज करने वाले यंत्र लगाकर ध्वनी प्रदूषण फैला रहे है। बाइकों के कानफोडू आवास से भागवान शंकर के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी हलाकान होना पड़ रहा है। उत्पातियों का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होने के बाद भी सुरक्षा के किसी तरह के इंतजाम नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है।

error: Content is protected !!