Home KORBA जहरीले सांप के काटने से व्यक्ति की मौत, ग्राम बोईदा में सामने...

जहरीले सांप के काटने से व्यक्ति की मौत, ग्राम बोईदा में सामने आई घटना, परिवार में पसरा मातम

0
185

Acn18.com/कोरबा के बोईदा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी और उसका अंत हो गया। मृतक का नाम प्रताप सिंह कंवर है। बताया जा रहा है,कि रात को शौच के लिए वह बिस्तर से नीचे उतरा तभी सांप ने उसे काटा। फिहलाल हरदीबाजार पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जहरीले सांप के काटने से एक 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है जहां ग्राम बोईदा में यह घटना सामने आई। मृतक प्रताप सिंह कंवर अपने घर पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे वह शौच के लिए बिस्तर से नीचे उतरा तभी सांप ने उसे डस लिया। घटना की जानकारी होते ही उसके घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन प्रताप को पड़ोसी और कोटवार के माध्यम से हरदीबाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी और प्रताप का अंत हो गया। इस घटना के बाद प्रताप के घर में मातम का माहौल पसर गया है।

सर्पदंश से प्रताप सिंह की मौत होने के बाद पुलिस ने जमीन पर रेंगती हुई मौत से बचने के लिए आम जनता से अपील करते हुए कहा है,कि रात के वक्त कहीं जाए तो टाॅर्च का उपयोग करे। जमीन पर सोने से परहेज करने के साथ ही घर को साथ सुथरा रखें और गंदगी न फैलाए साथ ही समय समय पर घर में कीटनाशक का छिड़काव हमेश करें।

बहरहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।