Home KORBA नहर में डूबने से युवक की मौत, ग्राम तुस्मा का निवासी था...

नहर में डूबने से युवक की मौत, ग्राम तुस्मा का निवासी था मृतक

0
198

Acn18.com/जांजगीर जिले के ग्राम तुस्मा स्थित नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम लोकनाथ पटेल है,जो सतनामी मुहल्ले का निवासी था। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

नहर में डूबने के कारण एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामला जांजगीर जिले का है जहां शिवरीनारायण थानांतर्गत ग्राम तुस्मा में यह घटना सामने आई। खेती किसानी का काम करने वाला लोकनाथ पटेल रोज की तरह नहर के पुलिस पर बैठा हुआ था इसी दौरान वह नहर में गिर गया जिससे उसकी जलसमाधी बन गई। घटना की जानकारी होने पर लोगों को डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने मृतक की लाश को बाहर निकाला फिर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया।

error: Content is protected !!