Home KORBA ऑटो चालक के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बस एजेंट...

ऑटो चालक के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बस एजेंट है चारों आरोपी, पुलिस की मौजूदगी में धमका रहे थे पीड़ित को

0
177

Acn18.com/सीएसईबी चैकी अंतर्गत नया बस स्टैंड में एक ऑटो चालक के साथ मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार बस एजेंटो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आशीष गुप्ता,सुरेश तिवारी,राॅबिन मसीह और बब्बू गलवानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया,कि आरोपियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में ही पीड़ित ऑटो चालक को धमका चमका रहे थे लिहाजा पुलिस ने पृथम से धारा 151 के तहत अपराध कायम किया। बताया जा रहा है,कि ऑटो चालक रेलवे स्टेशन से यात्री लेकर जब बस स्टैंड आ रहा था तभी उसके साथ विवाद करते हुए मारपीट की गई