spot_img

एकलव्य विद्यालय में व्यक्तित्व विकास व योग विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन, डिवाइन समूह दिया ने दिखाए अपने सरोकार

Must Read

Acn18.com/कोरबा के छुरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में गायत्री मिशन युवा संगठन डिवाईन इंडिया यूथ एसोसिएशन दिया के द्वारा विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से शनिवार को व्यक्तित्व विकास व योग के विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डिवाईन ग्रुप दिया के कार्याकर्ताओं के साथ ही योग शिक्षिक सविता साहू ने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को व्यक्तित्व विकास के संबंध में कई जानकारियां दी। इसके साथ ही छात्रों को प्राणायाम व ध्यान मुद्रा का अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे दिया संयोजक विजयेंद्र यादव ने कहा,कि शरीर को निरोग और स्वस्थ्य रखने के लिए योग आवश्क है।योग से प्रत्येक कार्य में कुशलता आती है योग शरीर मन और विचार में संतुलन स्थापित करता है। इस कार्यशाला में चार सौं से अधिक बच्चों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस आयोजन की स्कूल के शिक्षकों ने भी जमकर सराहना की। कार्यशाला में डिवाइन ग्रुप दिया के प्रमुख स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से जिला संयोजक विजेंद्र यादव, आरती आदित्य, जय सिंह, भूमिका, हेमंत महंत, जिला सहसंयोजक खिलावन पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -