spot_img

बीजापुर में पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला:दागे देसी रॉकेट लॉन्चर, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई के बाद भागे माओवादी

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक अंदरूनी गांव में स्थित सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है। गुरुवार की देर शाम माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। देसी लॉन्चर भी दागे। हालांकि, जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। दोनों तरफ से हुई गोलाबारी में कोई हताहत नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि, जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं।

- Advertisement -

दरअसल, जिले के नक्सल प्रभावित इलाके चिन्नागेल्लूर में सुरक्षाबलों का कैंप स्थित है। गुरुवार की देर शाम जंगल की तरफ से अचानक भारी संख्या में नक्सली कैंप के नजदीक पहुंच गए थे। उन्होंने कैंप पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। साथ ही देसी रॉकेट लॉन्चर भी दागे। जिसके बाद कैंप के अंदर मौजूद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

बताया जा रहा है कि करीब 25 से 30 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले हैं। नक्सलियों की गोलीबारी से सारे जवान सुरक्षित हैं। दोनों तरफ से कोई हताहत नहीं हुई है। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस के ऑपरेशन से नक्सलियों में है बौखलाहट

बस्तर में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस काफी आक्रामक मोड पर है। जवान लगातार एक्शन में आकर नक्सलियों के कोर इलाके में घुस रहे हैं। इस अभियान के तहत पिछले कुछ दिनों के अंदर जवानों ने करीब 3 से 4 बार नक्सलियों के अलग-अलग ठिकानों पर धावा बोला है। नक्सल कैंप ध्वस्त किया गया है। इसलिए नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कवर्धा:यात्री बस पलटी, 20 से अधिक घायल,देखिए वीडियो

Acn18.com/ कोरबा से कवर्धा जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस पंडरिया थाना क्षेत्र के सैगोनाडीह और किशुनगढ़ गांव...

More Articles Like This

- Advertisement -