spot_img

शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दिया इस्तीफा।देखिए वीडियो।

Must Read

Acn18रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार में शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा देने की पुष्टि की। सरगुजा संभाग के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित डॉक्टर टेकाम को भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार में मंत्री पद दिया गया था। साढ़े 4 साल तक वे इस पद पर रहे। इस्तीफे की अटकलों के बीच आखिरकार उन्होंने इस्तीफा देने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। डॉ टेकाम ने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल में किसे रखना है और किसे नहीं, यह मुख्यमंत्री का विवेकाधिकार होता है।

- Advertisement -

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -