Home KORBA दो बाइकों में हुई आमने-सामने भिडंत, हादसे में दोनों ही बाइक के...

दो बाइकों में हुई आमने-सामने भिडंत, हादसे में दोनों ही बाइक के चालक हुए घायल, अस्पताल में कराया गया दाखिल

0
178

Acn18.com/सीविल लाईन थानांतर्गत उरगा-रिस्दी बायपास मार्ग पर ग्राम नकटीखार के पास दो बाइकों में आमने-सामने जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे में दोनों ही बाइक चालकों को गंभीर चोट लगी है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण दोनों ही बाइकों की तेज गति को बताया जा रहा है।फिलहाल दोनों ही घायलों का उपचार जारी है।

कोरबा में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर से उरगा-रिस्दी बायपास मार्ग पर ग्राम नकटीखार के पास जबरदस्त हादसा हुआ। रात के अंधेरे में दो बाइकों के बीच आमने-सामने भिडंत हो गई जिससे दोनों ही वाहन के चालक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसें में दोनों को काफी चोट लगी है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के नाम क्या है और वे कहां के रहने वाले हैं इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है,फिलहाल उनका उपचार अस्पताल में जारी है।

error: Content is protected !!