Home KORBA लोगों से लूटपाट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल...

लोगों से लूटपाट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

0
135

Acn18.com/सक्ती जिले में अड़भार चैकी अंतर्गत ग्राम बोकरेल स्थित नहर पुल के पास बाइक सवार दो लोगों का रास्ता रोककर मारपीट कर मोबाईल व नकदी रकम की लूट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु की इस दौरान लुटेरों के ग्राम पोता में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम तत्काल ग्राम पोता पहुंची और लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो बाइक, पांच हजार रुपए नकदी रकम और एक मोबाईल की जप्ती बनाई गई है। सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!