spot_img

KORBA:108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने दिखाई संवेदनशीलता, खाट के सहारे दो किमी तक पैदल चलकर महिला को लाया एंबुलेंस तक, अस्पताल में कराया दाखिल

Must Read

Acn18.com/कोरबा में एक बार फिर से 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दर्द से कराह रही महिला को दो किमी तक खाट के सहारे पैदल चलकर एंबुलेंस तक लाई फिर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लाॅक के ग्राम बरतराई निवासी गायत्री बाई का पैर कुर्सी से गिरने के कारण फ्रेक्चर हो गया था। दर्द से कराई रही महिला को अस्पताल ले जाने परिजनों ने 108 संजवनी एक्स्प्रेस को फोन किया। सूचना मिलते ही 108 की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। मुख्य मार्ग से जैसे ही गांव के लिए रवाना हुए आगे का मार्ग कच्चा और चुनौतीपूर्ण था। किसी भी सूरत में एंबुलेंस मौके तक नहीं पहुंच सकती थी। जिसके बाद 108 की टीम ने बिना देरी किए पैदल ही दो किमी तक गायत्री के घर पहुंचे फिर खाट में महिला को लिटाकर पैदल की पगडंडी वाले रास्ते को तय कर एंबुलेंस तक पहुंचे और महिला को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती काराया जहां उसका उपचार जारी है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय के पति का निधन, कुछ दिनों से बीमार थे नवीन उपाध्याय

नगर निगम कोरबा की पूर्व पार्षद, महिला आयोग की सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती अर्चना उपाध्याय के पति...

More Articles Like This

- Advertisement -