रफ्तार का कहरः कार ने भाई-बहन को मारी ठोकर, लड़की की उखड़ी सांसें, लड़का लड़ रहा जिंदगी और मौत से जंग…

0
117

भिलाई. नगर निगम के औद्योगिक क्षेत्र वार्ड 40 छावनी में कुछ दिनों पहले बनी सड़क 18 वर्षीय बालिका के मौत का कारण बन गई. जहां तेज रफ्तार कार ने 18 वर्षीय साक्षी साव को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं 16 वर्षीय चंदन साव बुरी तरह से घायल हो गया. घायल बच्चे को भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए वाहन की पहचान कर रही है. स्थानीय लोगों ने बालिका की मौत के आक्रोश में ट्रांसपोर्ट नगर सड़क को जाम कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि, कुछ दिनों पहले सड़क डामरीकरण किया गया है, लेकिन एक सप्ताह बने सड़क में पहले से बने हुए ब्रेकर को हटा दिया गया है.