Home KORBA राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन:छत्तीसगढ़ के 116 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 10...

राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन:छत्तीसगढ़ के 116 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 10 जुलाई को समापन

0
118

Acn18.com/मुंगेली जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से शतरंज संघ ने राज्य स्तरीय खेल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसमें प्रदेश के लगभग 25 जिलों के 116 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। 4 दिवसीय चलने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया है।

इस प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के 4 वर्षीय लक्ष्य यादव रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहीं 6 वर्षीय अनाईशी चोपड़ा कांकेर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। शतरंज संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में संभाग, राज्य और राष्ट्रीय शतरंज संघ की संबद्धता है। 4 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 10 जुलाई को होगा।

इस प्रतियोगिता के विजेताओं में से 4 खिलाड़ी आने वाले समय में शतरंज की राष्ट्रीय प्रतियोगिता, जो महाराष्ट्र में होने जा रही है, उसमें ये 4 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता के रिजल्ट और मुंगेली में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता से संबंधित ज्यादा जानकारी शतरंज खेल की वेबसाइट “चेस रिजल्ट” में जाकर देखा जा सकता है। प्रतिदिन के अपडेट्स और पूरी जानकारी इस वेबसाइट में डाल दी जाती है।

शतरंज संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों की इस खेल के प्रति रुचि देखकर उम्मीद है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से कई प्रतिभाएं शतरंज खेल में अपना लोहा विश्व स्तर पर मनवाएंगी।

error: Content is protected !!