Home KORBA युवक की कीचड़ में लाश मिलने से फैली सनसनी, पाली पुलिस कर...

युवक की कीचड़ में लाश मिलने से फैली सनसनी, पाली पुलिस कर रही है मामले की जांच

0
158

Acn18.com/कोरबा, जिले के पाली थाना अंतर्गत चैतमा चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत ईरफ के भदरापारा में खेत के दलदल में कीचड़ से लथपथ हालत में युवक की लाश मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ईरफ के आश्रित मोहल्ला भदरापारा के चमरीनमुड़ा निवासी बाबू सिंह धनवार उम्र 35 कल शाम को अपने घर से खेत में फसल लगाने की तैयारी के क्रम में देखने गया था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, जिसके कारण उसके परिवार के सदस्य परेशान हो गए। यहां तक की रात्रि 09 बजे तक उसकी खोजबीन में उसका चाचा माघन साय धनुहार उम्र 50 पड़ोसियों के साथ लगा रहा। लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। इसी बीच उसी समय ईरफ निवासी एक युवक को कीचड से लथपथ हालत में खेत में जहां पानी लगा हुआ था, बाबू सिंह औधे मुंह पड़ा हुआ दिखा। घर लाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना की सूचना बाबू सिंह के चाचा माघन साय ने रात में ही चैतमा चौकी पहुंचकर दी। चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश जोगी ने सूचक के सूचना पर शून्य पर मर्ग कायम कर मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कार्यवाही कर उसे पीएम के लिए एक ओर जहां चीरघर भिजवा दिया। वहीं दूसरी ओर उसके परिजनों का भी बयान दर्ज किया जा रहा है।

error: Content is protected !!